नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने रतनपुर गांव में छापामारी कर थाना कांड संख्या 200/26 के आरोपी अशोक यादव पिता बाढ़ो यादव को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अशोक के विरुद्ध मारपीट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
गैर जमानतीय अधिनियम होने के कारण उसके घर पर होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि शेष अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट