By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सहयोग शिविर को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ किया गया समीक्षा बैठक

Swatva
Last updated: May 16, 2026 1:31 pm
By Swatva 33 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल – जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायत स्तर पर 19 मई, 2026 से प्रारंभ होने वाले “सहयोग शिविर” के सफल आयोजन एवं सहयोग शिविर हेतु प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा को लेकर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं ऑपरेटर्स भी बैठक से जुड़कर समीक्षा में सम्मिलित हुए। सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सहयोग शिविर के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सके। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने विशेष रूप से सभी विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अब तक प्राप्त सभी आवेदनों का शिविर आयोजन से पूर्व निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों के समाधान में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, जन-जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं समन्वय व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर स्थल पर आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित ऑपरेटर उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: अमृषा बैंस, अरवल, जिला पदाधिकारी, सहयोग शिविर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जहर, प्रेम विवाह, वीडियो, प्रेमी जोड़ा, माफी, मां—बाप
सॉरी मम्मी-पापा… प्रेम विवाह कर जोड़े ने बनाया वीडियो और खा लिया जहर
अपराध बिहारी समाज
18वीं पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, लोदीपुर चिरांद में रणधीर को दी गई श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
बिहारी समाज अपराध
मां ने 22 साल की बेटी को लगायी फटकार के तत्काल बाद कर ली आत्महत्या
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जहर, प्रेम विवाह, वीडियो, प्रेमी जोड़ा, माफी, मां—बाप
सॉरी मम्मी-पापा… प्रेम विवाह कर जोड़े ने बनाया वीडियो और खा लिया जहर
अपराध बिहारी समाज
18वीं पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, लोदीपुर चिरांद में रणधीर को दी गई श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
बिहारी समाज अपराध
मां ने 22 साल की बेटी को लगायी फटकार के तत्काल बाद कर ली आत्महत्या
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
जहर, प्रेम विवाह, वीडियो, प्रेमी जोड़ा, माफी, मां—बाप
अपराध

सॉरी मम्मी-पापा… प्रेम विवाह कर जोड़े ने बनाया वीडियो और खा लिया जहर

भागलपुर जिले के कहलगांव इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

18वीं पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, लोदीपुर चिरांद में रणधीर को दी गई श्रद्धांजलि

सारण : जिले के लोदीपुर चिरांद गांव में शनिवार को स्वर्गीय रणधीर…

By Swatva

मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने रतनपुर गांव में छापामारी कर…

By Swatva

जिले में आंधी-बारिश से व्यापक पैमाने पर नुकसान

नवादा : जिले में आयी काफी तेज रफ्तार आंधी व बारिश से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?