अरवल – समाहरणालय परिसर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा संचालित मछुआ कल्याण योजना के तहत् कुल तीन श्री व्हीलर आईस बाक्स सहित (मत्स्य परिवहन योजना) एवं 15 फेका जाल (नाव/जाल पैकेज योजना) अन्तर्गत का वितरण अमृषा बैंस जिला पदाधिकारी अरवल एवं विपीन उप मत्स्य निदेशक, मगध परिक्षेत्र, गयाजी द्वारा किया गया। जिला पदधिकारी द्वारा बताया गया कि मछली का उत्पादन शहर से दुर ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण ताजी मछलियों को बाजार तक पहुँचाने में होने वाली असुविधा मे कमी आयेगीं एवं उपभोक्ताओं को ताजी मछलियो की उपलब्धता हो सकेगी।
मगध परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक विपिन द्वारा बताया गया की अरवल जिला के मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं मछुआ कल्याण योजनाओ का कियान्वयन किया जा रहा है। आज वितरण किये जा रहे व्हीलर आईस बाक्स सहित का इकाई लागत 3 लाख रूपये है एवं इसमें 50 प्रतिशत अर्थात् 1.5 लाख रूपये अनुदान तथा कॉस्ट (फेका) जाल का इकाई लागत 16700 रूपये अनुदान 15030 रूपये है।
ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त आवेदनो मे से लाभुको का चयन नियमानुसार किया गया है सभी लाभुक मत्स्य विपणन या मत्स्य शिकार माही के कार्य में संलग्न है। आशुतोष आनंद जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वितरण किये गये मत्स्य परिवहन वाहन योजना एवं कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज योजना के तहत् चयनित लाभुकों द्वारा क्रय हेतु एजेंसी का चयन स्वंय लाभुक द्वारा किया गया है एवं अनुदान की राशि का भुगतान संबंधित एजेंसी को दिए जाने का प्रावधान है। मौके पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार मत्स्य विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी अजय कुमार चौधरी, संतोष कुमार, जिले के मत्स्य कृषक, मछुआरा एव मत्स्य व्यवसायी उपस्थित हुए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट