अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त अरवल शैलेश कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन’, ग्रामीण योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन’ के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन हो तथा आजीविका के स्थायी साधनों को बढ़ावा मिले। उन्होंने विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया तथा उप विकास आयुक्त ने संबंधित पीआरएस को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने लंबित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन, मजदूरी भुगतान की समयबद्धता एवं कार्यस्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही संबंधित जेइई, पीआरएस एवं पीओ को अपने-अपने कार्यों पर रहते हुए जीयोटैग फोटोग्राफ्स ग्रुप में प्रतिदिन ससमय शेयर करने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में मनरेगा निदेशक एनईपी डीआरडीए मुकेश कुमार के साथ सभी पंचायतों के पीआरएस एवं अन्य उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट