By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बक्सर-भोजपुर में बिहार MLC उपचुनाव की वोटिंग जारी, आरा में मतदान केंद्र पर हंगामा

Amit Dubey
Last updated: May 12, 2026 11:41 am
By Amit Dubey 218 Views
Share
3 Min Read
पंचायत चुनाव, बिहार, सितंबर-अक्टूबर, नौ चरण, EVM, वोटिंग
SHARE

भोजपुर और बक्सर में विधान परिषद उपचुनाव के लिए आज मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया है। आरा से एक पोलिंग बूथ पर हंगामे की खबर है। यहां महागठबंधन समर्थकों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस सीट पर मुख्य मुकाबला राजद के सोनू कुमार राय और जेडीयू से कन्हैया प्रसाद के बीच है। जानकारी के अनुसार आरा सदर प्रखंड कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर आज सुबह राजद प्रत्याशी और महागठबंधन समर्थकों ने दंडाधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि एक राजनीतिक दल का कार्यालय मतदान केंद्र से महज 10 मीटर की दूरी पर चल रहा है। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। यह चुनाव आयोग के नियमों का खुला उल्लंघन है।

- Advertisement -

हंगामे के कारण आरा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के बवाल के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को काबू कर लिया। वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बताया गया कि बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए बक्सर और भोजपुर के मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगा। भोजपुर जिले में 14 और बक्सर जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 25 केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में करीब 6084 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के इस चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मतदाता हैं। भोजपुर की सीटों पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद और राजद समर्थित महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय के बीच माना जा रहा है। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार देखने को मिली। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। एमएलसी चुनाव के लिए आज हो रही वोटिंग की गिनती 14 मई को होने वाली मतगणना के दिन होगी जिसके बाद नतीजों की घोषणा होगी

TAGGED: mlc, आरा, उपचुनाव, बक्सर-भोजपुर, मतदान केंद्र, वोटिंग जारी, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां
अपराध बिहारी समाज
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां
अपराध बिहारी समाज
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
अपराध

भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां

भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में चौंकाने…

By Amit Dubey
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
अपराध

मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच

मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें मुहर्रम के…

By Amit Dubey
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
बिहारी समाज

अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग

पटना/नई दिल्ली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?