– श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हो रहे सोनसा निवासी
नवादा : कलियुग में सिर्फ राम नाम के जाप से मिल सकती है भव मुक्ति। कलियुग में भगवत कथा के श्रवण मात्र से जीव का कल्याण सम्भव है। उक्त बातें जिले के हिसुआ प्रखण्ड के सोनसा गांव में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक कथा प्रवचन के दौरान श्रीवृन्दावन धाम से आये अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक प्रवक्ता गोपाल चरण दास जी महाराज ने कही।
उन्होंने अपनी कथा के तीसरे दिन श्रीराम सीता विवाह प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के सुंदर स्वरूप को देखकर विदेह राजा जनक भी मोहित हुए थे। उन्होंने कहा कि कलियुग ही एक ऐसा युग है जिसमें प्राणी सिर्फ राम नाम का जाप कर ईश्वर का स्नेह पा सकता है, अर्थात मानव जीवन का कल्याण सम्भव है। सीता राम विवाह पर चर्चा करते हुए कहा कि मात्र भगवान से कोई रिश्ता जोड़ लें, आपका जीवन सफल हो जाएगा। श्री संत ने कहा कि आज के मानव समाज का भगवत कथा से दूरी बनती जा रही है, जो समाजिक विकृति पैदाकर आपसी प्रेम को कम करता है।
उन्होंने सीताराम विवाह में मिथिला का पक्ष लेते हुए कहा कि मेरे पूज्य सदगुरुदेव भगवान जो बक्सर धाम के थे, जिन्होंने माता जानकी जी को अपना बहन मानते थे, और किशोरी जी भी उन्हें अपना भाई मानती है, तभी तो पुरे भारत के संत समाज मेरे पूज्य सासगुरुदेव भगवान को मामा जी के नाम से जानते है। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा होगी। बता दें कि उक्त धार्मिक कथा के दौरान सोनसा समेत आसपास के ग्रामीण इलाके के धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे है। उन्होंने अन्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए नई पीढ़ी को धार्मिक ज्ञान देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही लोगो को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।
भईया जी की रिपोर्ट