कुर्था : बिहार में सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार में बैश्य समाज से चार मंत्री बनाए जाने पर बैश्य समाज के नेताओ ने राज्य सरकार को बधाई दी है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बिहार मंत्रिमंडल में बैश्य समाज के लोगों को ध्यान में रखा गया है उसे आने वाले दिनों में एनडीए गठबंधन के प्रति बैश्य समाज के लोगों का विश्वास बढ़ा है और आने वाले दिनों में इसका बेहतर परिणाम मिलेंगे।
बता दे कि एनडीए गठबंधन के भाजपा कोटे से बैश्य समाज से कलवार वैश्य के रूप में दिलीप जायसवाल, सूढ़ी बैश्य के रूप में अरुण शंकर प्रसाद, तेली बैश्य के रूप में रामचंद्र प्रसाद व कानू वैश्य के रूप में केदार गुप्ता को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है हालांकि एनडीए के मंत्रिमंडल में चार बैश्य समाज के नेताओं को शामिल करने पर बैश्य समाज के दीपक स्वर्णकार, अनिल सोनी,सूर्यदेव गुप्ता,दिलीप गुप्ता, अशोक कुमार,राकेश रौशन,राकेश कुमार,अर्जुन स्वर्णकार, गया प्रसाद गुप्ता, मुकेश सौंडिक, अनिल सौंडिक,विनय कानू,प्रेम कुमार गुप्ता, परसुराम गुप्ता, भोला लाल,समेत कई बैश्य समाज के नेताओ ने बिहार के एनडीए सरकार को बधाई दी है बता दे कि बीजेपी कोटे से 15 तो जेडीयू से 13 नेता मंत्री पद की शपथ ली बीजेपी और जेडीयू दोनों ही अपने-अपने सियासी आधार को देखते हुए मंत्री बनाने के लिए चेहरे चयन किए हैं।
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन के बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल सैयद अता हसनैन 31 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाएं। मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बिहार के जातीय और सामाजिक समीकरण को साधने की कवायद हुई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अगुवाई वाली कैबिनेट में गुरुवार को बीजेपी कोटे से 15 मंत्री बनाए गए तो जेडीयू कोटे से 13 नए मंत्री बनें। इसके अलावा एनडीए के घटक दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) से दो मंत्री तो जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक-एक मंत्री बने।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट