By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र हिरासत में, कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं बरामद

Swatva
Last updated: May 5, 2026 4:10 pm
By Swatva 384 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। राजधानी के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड के पास एक होटल में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के शकूराबाद निवासी 30 वर्षीय संतोष शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद उसकी महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, संतोष शर्मा अक्सर इस होटल में ठहरता था। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह जब भी यहाँ आता था, उसके साथ अलग-अलग महिला मित्र होती थीं।

- Advertisement -

इस बार वह कोलकाता की रहने वाली अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रुका हुआ था। महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात तक सब कुछ सामान्य था। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे अचानक संतोष की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। काफी कोशिशों के बाद भी जब उसे होश नहीं आया, तो उसने होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर कमरे की तलाशी ली। जांच के दौरान कमरे से यौन शक्ति बढ़ाने वाली (शक्तिवर्धक) दवाएं बरामद हुई हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर संघर्ष या चोट के किसी भी तरह के बाहरी निशान नहीं मिले हैं। इससे मौत की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी सदर-2 रंजन कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह सामान्य मौत है या इसके पीछे कोई और कारण। कमरे से कुछ दवाएं मिली हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दवाओं के ओवरडोज के कारण संतोष की जान गई या मौत की कोई और वजह है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -
TAGGED: Crime news रामकृष्ण नगर, patna khabar, patna news, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

करोड़ों की सरकारी परियोजना पर विवाद, सरकारी भवन में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप
बिहारी समाज
डिग्री कॉलेजों के संचालन की तैयारियों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
बिहार पुलिस विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न
बिहारी समाज
रजौली व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त, निर्माण पर 38.38 करोड़ रुपये होंगे खर्च
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

करोड़ों की सरकारी परियोजना पर विवाद, सरकारी भवन में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप
बिहारी समाज
डिग्री कॉलेजों के संचालन की तैयारियों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
बिहार पुलिस विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न
बिहारी समाज
रजौली व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त, निर्माण पर 38.38 करोड़ रुपये होंगे खर्च
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

करोड़ों की सरकारी परियोजना पर विवाद, सरकारी भवन में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

- भ्रष्ट अधिकारी की नजरों में गुणवत्ता के साथ हो रहा कार्य…

By Swatva
बिहारी समाज

डिग्री कॉलेजों के संचालन की तैयारियों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में…

By Swatva

बिहार पुलिस विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न

- 5231 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित नवादा : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा…

By Swatva
भोजपुर, एसपी, भरत तिवारी, घर गए, परिजन, मुलाकात
अपराध

एनकाउंटर के 7 दिन बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर एसपी…क्या हुई बात?

भोजपुर के शाहपुर स्थित बेलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?