By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश से 23 की मौत, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

Amit Dubey
Last updated: May 5, 2026 1:09 pm
By Amit Dubey 44 Views
Share
4 Min Read
आंधी-बारिश, 23 मरे, 4-4 लाख, मुआवजा, पटना, गया, चंपारण, औरंगाबाद
SHARE

बिहार में अचानक बदले मौसम ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया और बीती शाम से लेकर अबतक 24 घंटों में कुल 23 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। इसको लेकर प्रशासन और आम लोगों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि पिछले 24 घटे में लगभग पूरे बिहार में तेज हवा के साथ आंधी और मूसलाधार बारिश ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया। कई जगह जलजमाव और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। आंधी और वज्रपात के कारण बिहार में 23 लोगों की मौत हुई। इसमें गयाजी में 6, पूर्वी चंपारण और औरंगाबाद में 4—4, प. चंपारण, भोजपुर, रोहतास और नालंदा में 2—2 तथा खगड़िया में एक शख्स की जान चली गई।

Contents
दिन में छा गया अंधेरा, उखड़ गए पेड़अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी
- Advertisement -

दिन में छा गया अंधेरा, उखड़ गए पेड़

खराब मौसम के कारण हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। कल शाम पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ गिरी बिजली ने कई लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा तबाही गया, पूर्वी चंपारण और औरंगाबाद में देखने को मिली है। पटना समेत इन सभी जिलों में काले बादलों ने दिन में ही अंधेरा कर दिया। फिर आंधी और बारिश से मौत का तांडव शुरू हो गया।

अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी

दरअसल, राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया और बिजली गिरने, आंधी चलने व तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर मौतों के अलावा भारी नुकसान की खबर है। मौसम विभाग ने हालांकि पटना समेत आसपास के जिलों में आज भी तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। छह मई को कुछ जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार ऑरेंज और दक्षिण बिहार के जिलों में यलो अलर्ट जारी है। वहीं सात मई को दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना, मगध, मुंगेर, और भागलपुर प्रमंडल के जिलों में छह और सात मई को बारिश के आसार जताए गए हैं। आठ मई को उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरहुत, दरभंगा, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। इस कारण तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है।

TAGGED: 23 मरे, 4-4 लाख, आंधी-बारिश, औरंगाबाद, गया, चंपारण, पटना, मुआवजा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में सायण कुणाल ने किया पूजा-अर्चना, धार्मिक महत्व पर दिया जोर
लेटेस्ट न्यूज़
पथ दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी
बिहारी समाज
डीएम और एसपी ने की समीक्षा बैठक, समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट निष्पादन का दिया निर्देश
बिहारी समाज
—और फर्जी शपथ पत्र पत्र मामले में बुरी तरह से फंसे अधिवक्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में सायण कुणाल ने किया पूजा-अर्चना, धार्मिक महत्व पर दिया जोर
लेटेस्ट न्यूज़
पथ दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी
बिहारी समाज
डीएम और एसपी ने की समीक्षा बैठक, समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट निष्पादन का दिया निर्देश
बिहारी समाज
—और फर्जी शपथ पत्र पत्र मामले में बुरी तरह से फंसे अधिवक्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में सायण कुणाल ने किया पूजा-अर्चना, धार्मिक महत्व पर दिया जोर

बेलागंज (गया), 05 मई 2026 : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा…

By Swatva

पथ दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय रजौली पूर्वी पैक्स अध्यक्ष अनिल…

By Swatva
बिहारी समाज

डीएम और एसपी ने की समीक्षा बैठक, समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट निष्पादन का दिया निर्देश

अरवल : आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान…

By Swatva

—और फर्जी शपथ पत्र पत्र मामले में बुरी तरह से फंसे अधिवक्ता

नवादा : जिले के सदर अनुमंडल मुख्यालय के अधिवक्ता द्वारा फ़र्ज़ी शपथ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?