नवादा : जिले के सिरदला-नरहट का मार्ग अबतक चौड़ी करण नहीं हुई है। जिसके कारण आये दिन सडक दुर्घटना हो रही है। बढ़ती आवादी और वाहनों कि संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर शादी-विवाह के लग्न को लेकर सड़कों पर दिन-रात वाहनों का भरमार है। छोटी सड़क पर तेज रफ्तार में पास देने के कारण एक टोटो वाहन सडक से नीचे झाड़ियों में लुढ़क गई जिससे टोटो पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना कि सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम टोटो जप्त कर थाना ले आयी जबकि घायलों को उठाकर सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक राजीव कुमार ने बताया कि तीनों घायलों की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के दोना मुड़कटवा गाँव निवासी बाबूलाल चौधरी रामबली चौधरी एवं रबियो लौंद निवासी ललिता देवी के रूप में हुई है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट