नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने व्यवसायी का खोया तकरीबन दो लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात को न केवल ढूंढ़ निकाला बल्कि उनके हवाले कर दिया। ऐसा कर व्यवसायियों के दिल में अपना स्थान बनाया है। बताया जाता है कि दिनांक 19/4/26 को वारिसलीगंज बाजार के राजकुमार जी थाना पर आए। उनके द्वारा बताया गया कि उनका सोना का बनाने का छोटे व्यवसाय है ।चार मंगलसूत्र एवं चार पंजना सोने का दुकान खोलते समय गिर गया।
जिसकी कुल कीमत ₹200000 के आसपास होगी काफी चिंतित थे और होना भी चाहिए क्योंकि छोटे व्यापारी है और जिसका वह सोने का बनाने के लिए पैसा दिए थे उनके द्वारा भी उनसे पैसा मांगा जा रहा था। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य माध्यम से पता करने की कोशिश की। 30/4/26 को उनको सफलता मिली तथा खोए हुए मंगलसूत्र और पंजना को बरामद कर व्यवसायी के हवाले कर दिया। स्वर्ण आभूषण पाते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गया।
भईया जी की रिपोर्ट