By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

सिवान में भाजपा नेता और पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या, बहनोई गंभीर हालत में पटना रेफर

Amit Dubey
Last updated: April 30, 2026 11:28 am
By Amit Dubey 54 Views
Share
4 Min Read
सिवान, भाजपा नेता, पूर्व MLC, भांजा, हत्या, बहनोई, गंभीर, हालत में पटना रेफर
SHARE

सिवान में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी मानोज सिंह के भांजे की एक रोड रेज की घटना के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि इस गोलीबारी में भाजपा नेता के बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना सिवान टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बीती शाम घटी। बताया जाता है कि पूर्व एमएलसी के बहनोई चंदन कुमार सिंह और उनके पुत्र हर्ष सिंह कार से एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में वे गाड़ी खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की दूसरी गाड़ी से हल्की टक्कर हो गई, जो मामूली विवाद से शुरू होकर खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे हर्ष और उनके पिता चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन—फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Contents
कार सटने को लेकर विवाद के बाद फायरिंगहमलावर को पुलिस ने गोली मारकर दबोचा
- Advertisement -

कार सटने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग

पुलिस के अनुसार एक मामूली सड़क विवाद ने हिंसक गोलीबारी का रूप ले लिया जिसमें भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर थाना के एसएचओ ने बताया कि चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अन्य परिजनों का इंतजार करते समय लगभग शाम 6:30 बजे उनकी गाड़ी की दूसरी कार से हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद शुरू हुआ मामूली विवाद जल्द ही बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं जिससे वे मारे गए। वहीं गंभीर रूप से घायल हर्ष के पिता चंदन सिंह को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हमलावर को पुलिस ने गोली मारकर दबोचा

घटना के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और लोग इधर—उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही सिवान एसपी, एसडीपीओ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर खबर है कि देर रात और आग गुरुवार को तड़के पुलिस ने पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करनेवाले अपराधी को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोच लिया है। जख्मी अपराधी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा का रहने वाला छोटू कुमार यादव बताया गया है। बताया जाता है कि उसके साथ कार में सवार 4 अन्य लोगों ने हर्ष और उसके पिता पर फायरिंग की थी। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
25 साल पहले शादी, 7 बच्चों का परिवार… फिर पत्नी पर करने लगा शक, चाकू से गोदकर ले ली जान
बिहारी समाज
दुष्कर्म आरोपी को को 20 साल की सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
स्कूली वाहनों पर प्रशासन हुआ सख्त, 23 बस-वैन पर लगाया 3.10 लाख का जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
25 साल पहले शादी, 7 बच्चों का परिवार… फिर पत्नी पर करने लगा शक, चाकू से गोदकर ले ली जान
बिहारी समाज
दुष्कर्म आरोपी को को 20 साल की सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
स्कूली वाहनों पर प्रशासन हुआ सख्त, 23 बस-वैन पर लगाया 3.10 लाख का जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान

नवादा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में अचानक आयी तेज आंधी- पानी…

By Swatva
बिहारी समाज

25 साल पहले शादी, 7 बच्चों का परिवार… फिर पत्नी पर करने लगा शक, चाकू से गोदकर ले ली जान

- बच्चों के सामने पिता ने वारदात को दिया अंजाम नवादा :…

By Swatva

दुष्कर्म आरोपी को को 20 साल की सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा

नवादा : दुष्कर्म के मामले में युवक शंकर चौधरी को 20 वर्ष…

By Swatva

स्कूली वाहनों पर प्रशासन हुआ सख्त, 23 बस-वैन पर लगाया 3.10 लाख का जुर्माना

नवादा : जिले में हाल के दिनों में स्कूली वाहनों से हुई…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?