By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

एचपीवी (HPV) टीकाकरण एवं हीट वेव (लू) से बचाव को ले डीएम ने की समीक्षा

Swatva
Last updated: April 29, 2026 2:04 pm
By Swatva 188 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी (HPV) टीकाकरण एवं हीट वेव (लू) से बचाव एवं तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिला पदाधिकारी ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

- Advertisement -

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर हेड काउंट सर्वे कर लक्षित बालिकाओं की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सिरदला, कौआकोल, रोह एवं अकबरपुर प्रखंडों में टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अभिभावकों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने, विद्यालयों में छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित करने तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण किया जाए तथा आशा, एएनएम एवं आरबीएसके (RBSK) टीमों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही टीकाकरण सत्रों की नियमित मॉनिटरिंग एवं दैनिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

इसके साथ ही हीट वेव (लू) से बचाव की समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष वार्ड स्थापित किए जा चुके हैं, जहां एयर कंडीशनर एवं आवश्यक दवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी अस्पतालों में शुद्ध पेयजल एवं चापाकल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां पीएचईडी की योजनाएं कार्यरत नहीं हैं, वहां समन्वय स्थापित कर पानी के टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को हीट वेव अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त “क्या करें और क्या न करें” (Do’s & Don’ts) से संबंधित जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी ग्राम पंचायतों में कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं जीविका दीदियों के माध्यम से घर-घर तक जागरूकता पहुंचाने पर बल दिया गया।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर छायादार स्थान एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) श्री अमित कुमार सहित सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

राजधानी वाटिका को और आकर्षक व सुविधाजनक बनाने के निर्देश, मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
गैस सिलेंडर मिलेगा ? कोई गारंटी नहीं 
बिहारी समाज
मायके में रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह
बिहारी समाज
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राजधानी वाटिका को और आकर्षक व सुविधाजनक बनाने के निर्देश, मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
गैस सिलेंडर मिलेगा ? कोई गारंटी नहीं 
बिहारी समाज
मायके में रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह
बिहारी समाज
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

राजधानी वाटिका को और आकर्षक व सुविधाजनक बनाने के निर्देश, मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने किया निरीक्षण

पटना : बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.…

By Swatva

गैस सिलेंडर मिलेगा ? कोई गारंटी नहीं 

-हफ्तों चक्कर लगाने के बावजूद बगैर सिलेंडर लौट रहे उपभोक्ता नवादा :…

By Swatva
बिहारी समाज

मायके में रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह

नवादा : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव से…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव सत्र 2026-2028 के लिए नामांकन शुरू…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?