By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

तेजस्वी ने रामधनी यादव संग नितिन नवीन की तस्वीर शेयर कर बोला NDA के सुशासन पर हमला

Amit Dubey
Last updated: April 29, 2026 2:10 pm
By Amit Dubey 53 Views
Share
4 Min Read
तेजस्वी, रामधनी यादव, नितिन नवीन, तस्वीर, शेयर, NDA, सुशासन, हमला
SHARE

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में सरेआम सरकारी अधिकारी की हत्या के मामलों को लेकर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड रामधनी यादव को बीजेपी संरक्षित अपराधी बताते हुए उसकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संग एक तस्वीर भी जारी की है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामधनी यादव की भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ तस्वीरें साझा कर बिहार की एनडीए सरकार के सुशासन के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Contents
बीजेपी का गुंडा और एनडीए नेता है रामधनीप्रधानमंत्री का जिक्र कर तेजस्वी का तंजचुप क्यों बैठे हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?
- Advertisement -

बीजेपी का गुंडा और एनडीए नेता है रामधनी

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर आरोप लगाया कि रामधनी यादव कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि बीजेपी संरक्षित गुंडा और एनडीए नेता था। उन्होंने रामधनी की तस्वीरें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित कई अन्य नेताओं के साथ साझा कीं। तेजस्वी ने दावा किया कि यह अपराधी भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और कई केंद्रीय मंत्रियों का बेहद करीबी रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग जंगलराज का बेसुरा राग अलापते हैं, वे अब अपने ही हत्यारे एनडीए नेता के बारे में क्या कहेंगे?

प्रधानमंत्री का जिक्र कर तेजस्वी का तंज

तेजस्वी यादव ने अपने प्रहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि भागलपुर में सरकारी अधिकारी की हत्या करने वाला यह अपराधी प्रधानमंत्री के गाने ‘मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में’ से प्रेरित है। तेजस्वी ने रामधनी यादव को सुशासनी अपराधी और बीजेपी संरक्षित गुंडा बताते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में ही ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। तेजस्वी यादव ने इस मामले में एक और पोस्ट करते हुए सरकार को डबल स्टैंडर्ड और डबल फेसड बताते हुए हमला किया। तेजस्वी ने लिखा, ‘डबल इंजन पावर्ड सुशासनी गुंडे सरकारी दफ्तर में घुसकर सरकारी अधिकारी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर देते है। 21 साल से सत्ता में बैठे नकारे निकम्मे सरकारी गुंडे अपने निजी गुंडों का बचाव करने के लिए अतार्किक गुंडई भाषा का प्रयोग कर 21 साल के कुकर्मों को ढकने का प्रयास करते है। यही दोहरे चरित्र के सत्ताधारी गुंडे बिहार और बिहारी अस्मिता के सबसे बड़े दुश्मन है।’

चुप क्यों बैठे हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, ‘सरकारी अधिकारी की सरकारी कार्यालय में हुई हत्या पर सत्ता में बैठे गुंडे चुप क्यों है? क्या मुख्यमंत्री और दो-दो डिप्टी सीएम सरकारी हत्यारों की जाति खोजने में व्यस्त है या फिर आरोपियों को पाताल से खोजने वाले अपने उसी घिसे-पिटे पुराने हो चुके नीरस डायलॉग की जुगाली करेंगे?’ बता दें कि रामधनी यादव ने मंगलवार को दफ्तर में घुसकर सरकारी अधिकारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने सरेंडर कर दिया, लेकिन जब पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार की जानकारी के लिए घटनास्थल पर वापस ले जा रही थी तो उसके सहयोगियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में रामधनी यादव मारा गया। इस एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

- Advertisement -
TAGGED: NDA, तस्वीर, तेजस्वी, नितिन नवीन, रामधनी यादव, शेयर, सुशासन, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले के सभी पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान 
बिहारी समाज
कुर्था प्रखंड के वाली गांव में जिला पदाधिकारी ने नल जल योजना का किया निरीक्षण
बिहारी समाज
नगर परिषद अरवल के तत्वाधान में शोक सभा और आक्रोश मार्च का आयोजन
बिहारी समाज
अरविंद शर्मा को बिहार विधान परिषद उपचुनाव के उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष —भास्कर कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले के सभी पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान 
बिहारी समाज
कुर्था प्रखंड के वाली गांव में जिला पदाधिकारी ने नल जल योजना का किया निरीक्षण
बिहारी समाज
नगर परिषद अरवल के तत्वाधान में शोक सभा और आक्रोश मार्च का आयोजन
बिहारी समाज
अरविंद शर्मा को बिहार विधान परिषद उपचुनाव के उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष —भास्कर कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ईओ, हत्या, परिवार, 25 लाख, राजकीय सम्मान, दाह संस्कार, सीएम, सम्राट चौधरी
अपराध

दिवंगत ईओ के परिवार को 25 लाख, राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार…मुख्यमंत्री ने की घोषणा

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या को…

By Amit Dubey
रामधनी यादव, ढेर, खौफ, टेरर साम्राज्य, दहशत, सिर काट, पहुंचा थाना
अपराध

कौन था रामधनी यादव जिसे पुलिस ने आधी रात किया ढेर? सिर काटकर पहुंच गया था पुलिस स्टेशन

भागलपुर स्थित सुल्तानगंज नगर परिषद में हुए खूनी शूटआउट का मास्टरमाइंड और…

By Amit Dubey
पति, रामधनी यादव, सुल्तानगंज, मुठभेड़, मास्टरमाइंड, EO, हत्याकांड, ढेर, उपसभापति
अपराध

EO हत्याकांड के मास्टरमाइंड और नप उपसभापति के पति रामधनी यादव को पुलिस ने मार गिराया

सुल्तानगंज नगर परिषद में कल शाम हुए सनसनीखेज शूटआउट मामले में पुलिस…

By Amit Dubey
सुल्तानगंज, EO, हत्या, नप कार्यालय, चैंबर, मारी गोली, चेयरमैन, नाजुक
अपराध

सुल्तानगंज नप कार्यालय में EO की सरेशाम हत्या, चैंबर में घुसकर मारी गोली…चेयरमैन के फेफड़ें में फंसी गोली

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में बीती शाम परिषद के कार्यपालक…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?