नवादा : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा दो मई को सरकारी आइटीआइ के प्रांगण में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि कैंप के माध्यम से ”आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड” द्वारा क्षेत्र विकास सहायक एवं क्षेत्र संग्रह सहायक के कुल 10 रिक्त पदों पर बहाली की जायेगी। बहाली के लिए अभ्यर्थियों का 12 वीं या स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना आवश्यक है. चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल नवादा और गया जिला होगा।
चयन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थी 02 मई को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ उनकी छायाप्रति, आधार की छायाप्रति, दो रंगीन फोटो और अपडेटेड बायोडाटा लेकर चयन हेतु सरकारी आइटीआइ परिसर में पहुंचें। जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक रोजगार सुनिश्चित हो सके।
भईया जी की रिपोर्ट