नवादा : नगर के विद्यालय (संस्कार इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट स्कूल ) नवादा के लिए एक अत्यंत गर्व और सौभाग्य का दिन रहा। अत्यंत हर्ष के साथ विद्यालय परिसर में भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई और विधि-विधान से उसका उद्घाटन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:-
उद्घाटन समारोह: शांति और अहिंसा के प्रतीक बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथियों विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा किया गया।
वातावरण:- मंत्रोच्चार और बुद्ध वंदना के साथ पूरा परिसर सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा।
उद्देश्य:- स्थापना का मुख्य लक्ष्य छात्रों को करुणा, धैर्य और प्रज्ञा (ज्ञान) के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। बुद्ध की यह प्रतिमा हमें प्रतिदिन शांति और सदाचार की याद दिलाती रहेगी। यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि विद्यालय के लिए सत्य और अहिंसा का जीवंत मार्गदर्शक है।
भईया जी की रिपोर्ट