नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के मझगांवा गांव में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मो नसरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। कनीय अभियंता ने बताया कि मझगांवा निवासी बिजय प्रसाद् के विरुद्ध 15274 रुपया, अनिल दास पर 40105 रुपया, राजेंद्र प्रसाद पर 33635 रुपया, बसंती देवी पर 13278 रुपया, अनिता देवी पर 26448 रुपया,लक्ष्मी यादव 14576 रुपया, बिजय प्रसाद पर 37263, संदीप कुमार पर 24452 रुपया, देवकी दास पर 15574 रुपया का जुर्माना लगाते हुए परनाडावर थाना में एफ आई आर दर्ज करवाया गया है।
थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि सभी आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान मुख्य लाइन मैन राजेश कुमार, नरेश चौधरी, सुनील राजबंशी, विक्रम कुमार, प्रवेश राजबंशी समेत दर्जन भर विधुत कर्मी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट