By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अब महज 1 घंटे में पटना से समस्तीपुर! कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल फर्राटा भरने को तैयार

Amit Dubey
Last updated: April 27, 2026 11:35 am
By Amit Dubey 513 Views
Share
4 Min Read
कच्ची दरगाह, बिदुपुर, 6 लेन, रेडी, गंगा पुल,पटना, समस्तीपुर
SHARE

पटना से समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के बाकी जिलों का सफर अब पहले जैसा लंबा और थकाऊ नहीं रहेगा। पटना के निकट गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा ब्रिज लगभग बनकर तैयार है। बीते दिन रविवार को इस पुल पर अंतिम स्पैन भी रख दिया गया। अब पुल निर्माण का सभी कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस पुल की लंबाई 9.75 किलोमीटर है और संपर्क पथ के साथ इस परियोजना की कुल लंबाई 19.5 किलोमीटर है। अगले महीने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उद्घाटन के साथ ही इसके खुलने की पूरी संभावना है। जैसे ही यह ब्रिज चालू होगा, पटना से समस्तीपुर के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय करीब 3 घंटे से घटकर 1 घंटे ही रह जाएगा। यानी अब उत्तर बिहार के लोगों को सीधा और तेज कनेक्शन मिलने वाला है।

- Advertisement -

खबर है कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा ब्रिज का उद्घाटन अगले महीने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं। हाल ही में गंगा नदी की दूसरी धारा पर ब्रिज के आखिरी सेगमेंट की लॉन्चिंग पूरी हो गई। इसके साथ ही अब सिर्फ औपचारिक उद्घाटन बाकी रह गया है। प्रशासन और निर्माण एजेंसी तेजी से अंतिम तैयारियों में जुटी हुई है। पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है। इसमें 9.75 किलोमीटर लंबा मेन ब्रिज और लगभग 10 किलोमीटर का एप्रोच रोड शामिल है। फिलहाल इसका एक हिस्सा पटना से राघोपुर दियारा तक करीब 4.57 किलोमीटर तक चालू है, जिससे वहां के लोगों को पहले ही राहत मिल चुकी है। बाकी हिस्से के शुरू होते ही यह पुल पूरी तरह फंक्शनल हो जाएगा। सरकार की योजना है कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में आगे चलकर इंडस्ट्रियल और आईटी पार्क भी विकसित किए जाएं जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलें और इलाके का समग्र विकास हो। साफ है कि यह नया 6 लेन गंगा ब्रिज बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है, जो आने वाले समय में राज्य की तस्वीर बदल सकता है।

विदित हो कि राघोपुर दियारा के लोगों के लिए यह पुल किसी वरदान से कम नहीं है। इस प्रोजेक्ट की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसी ब्रिज से पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा कंट्रोल्ड एक्सेस हाईवे भी जुड़ेगा। यानी यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि पूरे उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को नया रूप देने वाला इन्फ्रास्ट्रक्चर है। इससे ट्रांसपोर्ट आसान होगा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा। करीब 4988 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल कई सालों से निर्माणाधीन था। 2015 में इसका शिलान्यास हुआ, 2017 में जमीन पर काम शुरू हुआ, लेकिन कई कारणों से इसकी डेडलाइन तीन बार बढ़ाई गई। अब जाकर यह प्रोजेक्ट अपने अंतिम चरण में पहुंचा है, जिससे लोगों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। इस ब्रिज के चालू होने से सबसे बड़ा असर महात्मा गांधी सेतु पर पड़ेगा, जहां भारी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही वैशाली और दियारा इलाकों के लाखों लोगों को पटना से सीधा और तेज संपर्क मिलेगा। इससे खेती, व्यापार, इंडस्ट्री और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

TAGGED: 6 लेन, कच्ची दरगाह, गंगा पुल, पटना, बिदुपुर, रेडी, समस्तीपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत…

By Swatva
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?