नवादा : जिले के वारसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाजगढ़ गांव के बधार में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने से किसानों को लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है। सूचना के आलोक में पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बधार में गेहूं की खेत से आग की उठती तेज लपटें व काला धुआं देख किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। पछुवा हवा की तेज रफ्तार व चिलचिलाती धूप के कारण देखते देखते अन्य खेतों की चपेट में ले लिया।
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड वाहन पहुंची लेकिन तब तक दर्जनों किसानों का फसल जलकर खाक हो गया। बिजली की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई है। बता दें इसके पूर्व बेलधा गांव की करीब 98 किसानों की 400 बिगहा में लगी गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है। जिले के खेत-खलिहानों, ट्रांसफॉर्मरों से लेकर घरों-दुकानों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट