नवादा : जिले में बढ़ती गर्मी एवं संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय हो गया है। आमजन को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में 16 बेड का विशेष वातानुकूलित (एसी) हीटवेव वार्ड तैयार किया गया है।
वार्ड में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में भी हीटवेव वार्ड तैयार किए गए हैं तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
भईया जी की रिपोर्ट