नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के युवक के साथ अषाढ़ी गांव के पास बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक कहुआरा पंचायत पंचायत समिति सदस्य आलम अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र फैजान अंसारी के रूप में की गयी है।
जख्मी मूलतः हरनारायणपुर गांव का निवासी है। जख्मी हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य नारदीगंज लाया गया जहां कार्यरत चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। घटना सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव के समीप हुआ।
फैजान ने बताया कि प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में बीडीओ सोनिया ढनढननिया के अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मस्जिद कमिटी की बैठक में शामिल होकर वापस नवादा लौट रहा था। इसी बीच नारदीगंज नवादा सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र आषाढ़ी गांव के समीप 20 से 25 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों ने घेर लिया और बेवजह मारपीट करने लगा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
भईया जी की रिपोर्ट