-भतिजे ने दिया घटना को अंजाम
नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के बदलपुर बधार में करीब एक माह पूर्व गेहूं की पटवन करने गये किसान की गला काटकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
मृतक अनुज प्रसाद की हत्या उसके अपने ही भतीजे पप्पू कुमार ने आपसी विवाद के कारण की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया है।
आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट