नवादा : वरीय उपसमहर्ता-सह-प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरनाथ कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि सक्षम एवं राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के जरूरतमंद लाभुकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह विशेष अभियान दिनांक 23.03.2026 से 30.04.2026 तक राज्य के सभी बुनियाद केन्द्रों पर संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के बुनियाद केन्द्र हिसुआ एवं रजौली में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से सभी आयु वर्ग के दृष्टि दोष से ग्रसित लाभुकों की आँखों की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में 17अप्रैल को बुनियाद केन्द्र, हिसुआ में लाभुकों के बीच चश्मा का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, हिसुआ एवं जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र उपस्थित रहे।जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम बुनियाद केन्द्र (हिसुआ एवं रजौली) पर आयोजित विशेष शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने परिजनों एवं आसपास के जरूरतमंद लोगों को इस संबंध में जानकारी देकर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
भईया जी की रिपोर्ट