नवादा : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रथम पाली में सामान्य भाषा की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पालीवार परीक्षार्थियों की उपस्थिति निम्नानुसार रही—
प्रथम पाली में कुल 10,080 परीक्षार्थियों में से 4,346 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 5,734 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 10,080 परीक्षार्थियों में से 4,200 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 5,880 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।15.04.2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एकमात्र पाली में उक्त परीक्षा की ही सामान्य योग्यता की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
भईया जी की रिपोर्ट