नवादा : जिला पत्रकार संगठन की नरहट इकाई द्वारा रविवार को नरहट प्रखंड सभागार में भव्य पत्रकार सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों की एकजुटता और बच्चों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार व नरहट बीईओ निशांत प्रियदर्शी के साथ ही वरीय पत्रकार रविन्द्र नाथ भैया, पत्रकार संगठन के मुख्य संरक्षक डॉ.आर.पी.साहू व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, जिला सचिव रविन्द्र पांडेय व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई।
वरीय पत्रकार रविन्द्र नाथ भैयाजी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य केंद्र में पत्रकारों की एकजुटता और समाज के होनहारों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रहा। भैयाजी ने सभी का मार्गदर्शन किया और पत्रकारिता की शुचिता पर गहन चर्चा की। विशिष्ट अतिथि रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार व नरहट बीईओ निशांत प्रियदर्शी प्रतिभाशाली बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में प्रगति के गुर बताए। पत्रकारिता के आदर्शों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर निष्पक्ष भाव से समाज की सेवा करनी चाहिए। बच्चों को बेहतरी के लिए प्रेरित किया। हिसुआ विधायक समेत तमाम अतिथियों ने मैट्रिक-इंटर के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिससे सभी में उत्साह देखा गया। मंच का संचालन कर रहे संगठन संयोजक राजेश मंझवेकर ने पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा बनाए रखी। कार्यक्रम में वरीय पत्रकार अजय कुमार और समाजसेवी मसीह उद्दीन ने पत्रकार, पत्रकारिता तथा बाल प्रतिभाओं के बाबत अपने विचार रखे। उन्होंने पत्रकारों और सम्मानित छात्र-छात्राओं के अंदर असीम ऊर्जा भरी।
जिला सचिव रविन्द्र पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार और संगठन सचिव डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा समेत सतीश कुमार, अविनाश कुमार निराला, उमाशंकर पाठक, सुबोध कुमार, निर्भय कुमार, इंद्रजीत सिन्हा, उदय सिन्हा, रौशन कुमार, नवीन सिंह, रौशन कुमार सोनू, सत्यम राज विक्की, समीर राज पंकज, विनय कुमार एवं आयोजन के सूत्रधार नरहट इकाई के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद समेत राकेश कुमार, मनोज प्रसाद, दीपक कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया। वक्ताओं ने भी पत्रकारिता के गिरते मूल्यों और भविष्य की चुनौतियों पर अपनी बात रखी। सम्मेलन में जिले भर से आए पत्रकारों ने शिरकत की, जिससे यह आयोजन एक मिलन समारोह में तब्दील हो गया।
भईया जी की रिपोर्ट