नवादा : जिले के खेत-खलिहानों के साथ ही बिचाली व घरों में अग्निकांड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में किसानों की श्रम व पूंजी का नुक़सान तो हो ही रहा है आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अबतक हजारों एकड़ में लगी गेहूं फ़सल जलकर राख हो चुकी है तथा सिलसिला जारी है।
ताज़ा मामला जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के दतरौल गांव का है। अहले सुबह गेहूं के खेत में लगी आग से दर्जनों किसानों का फसल जलकर राख हो गया। अग्निकांड की सूचना फायर ब्रिगेड को किसानों को दी लेकिन आने में इतना बिलम्व कर दिया कि तबतक सारा खेल खत्म हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित किसानों ने अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष व जिला प्रशासन को आवेदन देकर आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट