नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने फरार महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अकबरपुर थाना कांड संख्या 351/25 दिनांक 23/07/25 धारा 351(2) 115(2) 117(2) 118(2) 109, 352, 351(2) ,3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त कमला देवी उम्र 60 वर्ष पति लालो चौधरी ग्राम चुनुकडीह घर से फरार चल रही थी। घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुये माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
भईया जी की रिपोर्ट