नवादा : जिले में अग्निकांड की घटना थमने के बजाय दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में किसानों की मेहनत व पूंजी दोनों का नुक़सान हो रहा है। प्रतिदिन गेहूं की खेत व खलिहान में फसलें अग्निकांड की भेंट चढ़ रही है।
ताज़ा मामला जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बांधी पंचायत की कुशाहन गांव की है। किसान के खलिहान में अचानक आग लग गई है। बताया जाता है कि किसान कुलेशर राजबंशी, कृत राजबंशी नामक किसान के बिचाली के पुंज में अचानक आग् लग गई।
सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा जमकर पानी का फुहारा बरसा आग पर पुरी तरह से काबू पाया। आग कि लपटें काफी तेज रहने के कारण करीब बीस हजार नेवारी करीब तीस हजार रुपया मूल्य कि सम्पति जलकर राख हो गयी है। प्रभारी सीओ उमेश चौधरी ने बताया कि जानकारी मिली है, किसानों को जल्द ही आपदा प्रबंधन से सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट