अरवल -जिला पदाधिकारी, अरवल के निर्देशानुसार एलपीजी की सामान्य आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर रोकथाम के संबंध में जिले में लगातार निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविन्द कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में टीम द्वारा अरवल जिले के बैदराबाद बाजार क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
जांच के क्रम में एक आवासीय परिसर से कुल 18 खाली गैस सिलिंडर (BPCL-06, IOCL-12) बरामद किए गए। बरामद सभी 18 खाली गैस सिलिंडरों को विधिसम्मत जब्त करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है।अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित आवासीय परिसर के स्वामी से कारणपृच्छा करते हुए उन्हें अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी एवं आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06337-228984, 229494 एवं टोल फ्री नंबर- 18003451618 तथा अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06337-228656 पर सूचना दी जा सकती है। जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि गैस सिलिंडर के उपयोग एवं भंडारण से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट