नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के अंधरवारी गांव के बधार में गेहूं खेत में हुई अग्निकांड की घटना में दर्जनों किसानों कि पूंजी जलकर खाक हो गयी। सूचना अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष समेत जिला प्रशासन को दी गयी है।
बताया जाता है कि गेहूं खेत से उठते धुआं व आग की उठती तेज लपटें देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। सूचना थानाध्यक्ष को दी। सूचना के आलोक में फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच पाता तब तक तेज हवा के कारण अग्नि रौद्र रूप धारण कर चुका था फलत: दर्जनों किसानों का फसल जलकर खाक हो गया।
कुणाल कुमार के अनुसार बाद में शेष बचे खेतों में लगी गेहूं फ़सल को फायर ब्रिगेड बचा पाने में सफल रहा। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है। बता दें जिले के खेत खलिहानों में अग्नि का तांडव जारी है। अबतक हजारों किसानों की गेहूं फ़सल जलकर खाक हो चुका है।
भईया जी की रिपोर्ट