नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरपुर मुसहरी नेशनल हाईवे 20 पर अज्ञात गाड़ी से कुचलकर अज्ञात युवक की मौत हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव पहचान का हरसंभव प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा पहचान के लिए 72 घंटा के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति इन्हें पहचानते हैं वे मुफस्सिल थाना से संपर्क कर सकते हैं।