नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या–4, ग्राम बलियारी के नितीश कुमार ने अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नितीश कुमार साथी का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित विभाग CGDA (Controller General of Defence Accounts) में CGL अधिकारी के पद पर हुआ है।नितीश, मनीष कुमार साथी के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने इसे मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया है।
परिवारजनों ने बताया कि नितीश ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्थानीय लोगों के साथ विधायक अनिल सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने नितीश कुमार साथी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भईया जी की रिपोर्ट