नवादा : महादलितों व अल्पसंख्यकों लाभ से के वंचित नवादा(रविंद्र नाथ भैया) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि ग्रामीण क्षेत्रों को सोलर लाइट से जगमग करने का सपना अभिकर्ताओं ने तोड़ डाला है हालात यह है कि योजना के लाभ से अधिकांश चयनित अल्पसंख्यक व महादलितों को वंचित कर दिया गया और और अभिकर्ताओं द्वारा सोलर लाइट लगाया नहीं बल्कि रसूखदारों के हाथों भेज दिया गया
ताजा मामला जिले के अकबरपुर प्रखंड बकसंडा पंचायत की है बकसंडा पंचायत वार्ड नंबर 11 के लिए चयनित कम संख्या 11142 सुरेश राजवंशी, 11143 अर्जुन राजवंशी 11144 गन्नौर राजवंशी 11146 फुलिया देवी 11147 अजीज खान 11149 मोहम्मद सैकुल खान 11152 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मदैनी में सोलर लाइट लगाया जाना था आश्चर्य यह कि इनमें से एक के भी घर के पास सोलर लाइट न लगाकर रसूखदारों के घरों की शोभा बढ़ा रही है। शिकायत अधिकारियों से की गयी लेकिन आज तक करवाई तो दूर अल्पसंख्यक समुदाय व महादलितों को सोलर लाइट की रोशनी से वंचित रखा जा रहा है में इन लोगों की गलियों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जा रहा है
बकसंडा अकेला उदाहरण नहीं है बल्कि गोविंदपुर प्रखंड भवानीपुर पंचायत भी इससे अछूता नहीं है रसूखदारों के घरों के आगे पीछे सोलर लाइट लगाया गया लेकिन गांव की गलियों में आज भी अंधेरा आवश्यकता ऐसे अभिकर्ता द्वारा लगाए गए सोलर लाइट की जांच के साथ करवाई थी लेकिन ऐसा हो सकेगा इसमें शक की गुंजाइश है क्योंकि अब तक एक भी मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा ना कर भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम करती आ रही है।
भईया जी की रिपोर्ट