By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पटना समेत 20 जिलों में आंधी, बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया-यहां पड़ेंगे ओले

Amit Dubey
Last updated: April 8, 2026 2:07 pm
By Amit Dubey 62 Views
Share
3 Min Read
मौसम, चेतावनी, पटना, 20 जिले, आंधी, बारिश, IMD
SHARE

बिहार में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिख रहा है। पटना में आज दोपहर से ही हल्की बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। राजधानी समेत राज्य के 20 जिलों में आज बुधवार को आंधी के साथ बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होगी। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। पटना में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने इन सभी 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Contents
इन जिलों में भारी से मध्यम बारिशआज कई इलाकों में गिरेंगे ओले
- Advertisement -

इन जिलों में भारी से मध्यम बारिश

राज्य के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के इलाकों में स्थिति गंभीर हो सकती है। तेज रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद, लखीसराय, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, सीवान, इन जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने उत्तर बिहार के 12 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, जबकि सीमांचल क्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज कई इलाकों में गिरेंगे ओले

इस दौरान आज पूरे बिहार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज चमक के बीच बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। इसलिए इन जिलों में आरेंज अलर्ट जबकि बाकि सभी जिलों में तेज आंधी और बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल गुरुवार को भी मौसम का मिला जुला असर राज्य में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। 10 अप्रैल से राज्य में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। नतीजन दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 40°C के आंकड़े को भी पार कर सकता है।

TAGGED: 20 जिले, IMD, आंधी, चेतावनी, पटना, बारिश, मौसम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले
बिहारी समाज
आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
बिहारी समाज
फसल कटनी प्रयोग का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले
बिहारी समाज
आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
बिहारी समाज
फसल कटनी प्रयोग का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले

अरवल - शहर तेलपा सब्जी बाजार में कल रात आग लगने से…

By Swatva

आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण

अरवल - समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक निरीक्षण…

By Swatva
बिहारी समाज

मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक

नवादा : तेज जिला पदाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण आगामी मलमास…

By Swatva
बिहारी समाज

फसल कटनी प्रयोग का आयोजन

अरवल - जिला अन्तर्गत करपी प्रखंड के सकरी खुर्द पंचायत के मसूवाबाद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?