नवादा : जिले रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत मुखिया संजय यादव का युवाओं के कुछ कर गुजारने का जज्बा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व धुरगांव खेल मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का समापन हुआ नहीं कि क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार से कराने की घोषणा के साथ तैयारियां आरंभ कर दी है।
बुधवार को चतुर्थ रजौली पूर्वी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ संध्या तीन बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है। खेल मैदान को सजाया संवारा जा चुका है। उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार के साथ खेल सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। प्रतियोगिता को ले पंचायत के युवाओं व खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट