नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र साढ़ मझगांवा पंचायत की मोहनरियातरी गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से अठारह महीने के बच्चे की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि नीतीश कुमार का अठारह महीने का पुत्र निशांत घर के आगे खेल रहा था। घर के बोरिंग से पानी निकालने के लिए गहरे गड्ढे वाला पानी का हौज बना था जिसमें करीब पांच फीट पानी जमा था।
अचानक वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जबतक बाहर निकाल इलाज के लिए रजौली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही ननिहाल समेत मृतक के पिता के घर में कोहराम मच गया।
भईया जी की रिपोर्ट