नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत धुरगांव खेल मैदान में 05 अप्रैल को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। प्रातः साढ़े सात बजे आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मुखिया संजय यादव ने बताया कि बच्चों के शारीरिक विकास व विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के पूर्व इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता है ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न मंचों पर कर पंचायत – प्रखंड -जिला व राज्य का नाम रौशन कर सकें।
बता दें आयोजक संजय मुखिया द्वारा पंचायत की प्रतिभा को निखारने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते रहे हैं। दौड़ प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट