नवादा : जिला तदर्थ कमिटी अधिवक्ता संघ द्वारा चुनाव पदाधिकारी नियुक्ति को ले बुलायी गयी बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मनमानी तरीके से चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता निरंजन कुमार को बनाये जाने से आक्रोश भड़क उठा तथा जमकर मुर्दाबाद के नारे के साथ बैठक का बहीष्कार किया। बहुसंख्यक अधिवक्ताओं का आरोप है कि चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति सर्वसम्मति से किया जाना है।
पहले बार बार बैठक के समय में परिवर्तन किया गया ताकि कम से कम अधिवक्ता बैठक में शामिल हो सकें। जब अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाई तब वैसे को चुनाव पदाधिकारी बनाये जाने का षड्यंत्र किया गया जिन्होंने पूर्व में संघ को तोड़ने का काम किया। परिणाम हुआ न केवल मुर्दाबाद के नारे लगाए गये बल्कि बैठक का बहीष्कार कर एकजुटता का परिचय दिया।
इस बीच अधिवक्ताओं ने राज्य अधिवक्ता संघ को पत्र लिखकर तदर्थ कमिटी को भंग कर राज्य पर्यवेक्षक की देखरेख में जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव कराने की मांग की है। बता दें तदर्थ कमिटी के कार्यकलापों से अधिवक्ताओं में आक्रोश दिनों दिन गहराता जा रहा है। ऐसे में न्यायालय परिसर में कोई बड़ी घटना हो जाय तो आश्चर्य नहीं।
भईया जी की रिपोर्ट