नवादा : पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं नालंदा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कुण्डलपुर महोत्सव, 2026 में भक्तिमय प्रस्तुति देने के लिए मुख्य रूप से जाने-माने गायक कलाकार दीपक जैन (नवादा) को आमंत्रित किया गया है।
अहिंसा एवं शांति के विश्व उद्घोषक जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्रालय एवं नालंदा जिला प्रशासन के तत्वावधान में उनकी जन्म स्थली कुण्डलपुर (नालंदा) में प्रत्येक वर्ष “कुण्डलपुर महोत्सव” का आयोजन होता है। वर्ष 2026 में भगवान महावीर की 2625वीं जयंती है।
इस अवसर पर आयोजित दो दिवसीय “कुण्डलपुर महोत्सव” के दौरान पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं नालंदा जिला प्रशासन की पहल पर आगामी 30 मार्च को सांध्यकालीन बेला में सुविख्यात भजन गायक दीपक जैन (नवादा) भगवान महावीर व जैन धर्म पर आधारित अपनी भक्तिमय तरानों से कुण्डलपुर की वादियों को गुलजार करेंगे।
भईया जी की रिपोर्ट