नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के स्टेट हाइवे 70 गयाजी -रजौली मुख्य मार्ग में हथमरवा जनकपुर के समीप बुलेट वाइक नियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बुलेट वाइक पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना कि सूचना मिलते ही परनाडावर पुलिस व 112 पुलिस एस आई प्रदीप उरांव ने दोनो घायलों को सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक संतोष कुमार सुमन ने एक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि दोनो युवक रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गाँव के निवासी है। दोनो युवक फतेहपुर थाना क्षेत्र के तरमा गांव में शादी संबंध को लेकर लड़का देखने गया था। लौटने के क्रम में देर शाम करीब नौ बजे सडक हादसा हुआ। कमल कुरहा जनक पुर के समीप बढ़ती सडक हादसा से लोग हैरान हैं।
मृतक की पहचान धमनी गांव के मोदी यादव के पुत्र दिलखुश यादव के रूप में की गयी है। ज़ख्मी युवक धमनी गांव निवासी लखन चौधरी के साढू के पुत्र पिंटू चौधरी के रूप में हुई है। सडक हादसा के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।