नवादा : जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिरदला मंडल ग्राम कुशाहन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवयुवक भाजपा नेता नीरज कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और विचारधारा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये जाने का निर्देश दिया गया है।
कार्यकर्ताओं को आगामी जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया गया। सभी ने मिलकर संगठन के विस्तार का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण बेहद प्रेरणादायक और सकारात्मक रहा। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म: 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में हुआ था। शिक्षा में वे अत्यंत मेधावी छात्र थे और सिविल सेवा परीक्षा (ICS) आई सी एस पास करने के बावजूद उन्होंने देश सेवा के लिए त्याग किया। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन लिखकर दुनिया को नई दिशा दिया। मौके पर विधायक विमल राजबंशी, जिला महामंत्री गगन शांडिल्य, जिला प्रवक्ता बबलू रंजन, पूर्व जिला महामंत्री नरेश वर्मा, प्रमोद चन्द्रवंशी भाजपा नेत्री कमला देवी मंडल महामंत्री मिथलेश शर्मा, दिनेश राजबंशी, कपिल पासवान, प्रदीप प्रसाद शर्मा, डॉ सतेन्द्र कुमार सतेंद्र, भुनेश्वर वर्मा, अशोक राजबंशी, जयराम, नीरज कुमार गुप्ता, सिरदला मंडल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट