By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बाढ़-मोकामा में अनंत सिंह के लिए उमड़ पड़ी भीड़, जगह-जगह फूलमाला और स्वागत

Amit Dubey
Last updated: March 24, 2026 11:38 am
By Amit Dubey 163 Views
Share
4 Min Read
अनंत सिंह, जदयू, दबंग, विधायक, बाढ़, मोकामा, उमड़ी भीड़, फूलमाला, स्वागत
SHARE

मोकामा से जदयू के दबंग विधायक अनंत सिंह चार माह बाद जेल से बाहर आ गए। रिहाई के तुरंत बाद उन्होंने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। आज मंगलवार सुबह वे अपने क्षेत्र की ओर रवाना हो गए। अनंत सिंह आज मोकामा—बाढ़ होते हुए बड़हिया—लखीसराय जायेंगे जहां महारानी स्थान में पूजा अर्चना करेंगे। पटना में जेल से बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे वारदात स्थल से 4 किमी दूर थे। फिर ​भी उन्हें फंसा दिया गया। अनंत सिंह के आने की खुशी में उनके घर को फुलों से सजाया गया था और मिष्ठान्न भोजन का प्रबंध किया गया था। भारी संख्या में समर्थकों के साथ आज मंगलवार सुबह उनका काफिला बाढ़—मोकामा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान अनंत समर्थक पूरे जोश में ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए पूरे जोश में थे। अनंत सिंह के फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया जिसमें वे अपने लोगों के बीच हाथ जोड़े दिख रहे हैं।

Contents
पटना और बाढ़ में जमकर आतिशबाजीदुलारचंद हत्याकांड पर दिया बड़ा बयान
- Advertisement -

पटना और बाढ़ में जमकर आतिशबाजी

बताया जाता है कि आज अनंत सिंह का काफिला बख्तियारपुर, बाढ़ और मोकामा होते हुए लखीसराय तक जाएगा। इस दौरान कई जगहों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले उनका काफिला बाढ़ के निकट सबनीमा गांव में रुका जहां उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि मैं सबनीमा में अपने जनता मालिक के बीच पहुंच गया। बहुत खुशी हो रही है। इससे पहले मीडिया के बातचीत में अनंत सिंह ने साफ कहा कि दुलारचंद यादव संदिग्ध मौत कांड के समय वह घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर थे, इसके बावजूद उन्हें साजिश के तहत इस मामले में फंसा दिया गया। इसी दौरान अनंत सिंह ने फिर कहा कि उन्होंने यह तय कर लिया है कि अब वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव लड़ना ही जनता की सेवा का एकमात्र तरीका नहीं है। बिना चुनाव लड़े भी लोगों के बीच रहकर और बेहतर तरीके से काम किया जा सकता है।

दुलारचंद हत्याकांड पर दिया बड़ा बयान

दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह को 19 मार्च को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। हालांकि, जेल से बाहर आने में कानूनी प्रक्रिया के चलते पांच दिन का समय लग गया। बीते दिन सोमवार की शाम जैसे ही वह बेऊर जेल से बाहर निकले, पहले से मौजूद समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सीधे उनके वाहन तक पहुंचाया गया और फिर उनके आवास तक समर्थक नारेबाजी करते हुए काफिले के रूप में ठिकाने पर पहुंचे। पटना आवास पर भव्य स्वागत के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन और मिष्ठान का इंतजाम किया गया था। शाम होते-होते जश्न का माहौल और भी गहरा गया तथा आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा।

TAGGED: अनंत सिंह, उमड़ी भीड़, जदयू, दबंग, फूलमाला, बाढ़, मोकामा, विधायक, स्वागत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार को…

By Swatva
बिहारी समाज

पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली

- क्राइसिस मैनेजमेंट गुरु अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए :…

By Swatva
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
अपराध

औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा

औरंगाबाद में बीती देर शाम राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?