पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज 23 मार्च को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षा में बिहार के छोटे शहरों और गाँवों के छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। बोर्ड के अनुसार, इस साल कुल 26 विद्यार्थियों ने टॉपर्स की सूची (Top-10) में जगह बनाई है। बिहार बोर्ड ने तीनों संकायों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम साझा करते हुए बताया कि विज्ञान (Science) में समस्तीपुर का आदित्य प्रकाश अमन, कला (Arts) में गया की निशू कुमारी तो वहीँ, वाणिज्य (Commerce) में पटना का अदिति कुमारी ने प्रथम पाया।
रिजल्ट की मुख्य विशेषताएं
कला और वाणिज्य संकाय में छात्राओं ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। राज्य सरकार और बिहार बोर्ड द्वारा जल्द ही इन मेधावी छात्रों के लिए नकद पुरस्कार और लैपटॉप के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अभी आधिकारिक प्रतिशत आना शेष है, लेकिन रुझान बताते हैं कि इस वर्ष भी परिणाम काफी सकारात्मक रहे हैं। छात्र अपना व्यक्तिगत परिणाम अभी भी आधिकारिक वेबसाइट http://results.biharboardonline.com पर जाकर अपने रोल कोड और रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।