नवादा : जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल द्वारा उठाये गये रजौली प्रखंड अमावां फर्जी पीडीएस विक्रेता योगेन्द्र पासवान का मामले को सचिव ने डीएम के पाले में डाल दिया है। ऐसे में अब कार्रवाई डीएम को करना है। इसके पूर्व सचिव ने अबतक रजौली एसडीओ व डीएसओ द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन को अमान्य करते हुए जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है।
वैसे अभी तक जांच टीम का गठन होने की खबर नहीं है। लेकिन सचिव ने जो निर्देश दिया है उससे स्पष्ट है कि न केवल कमिटी को वारिकी से जांच करनी है बल्कि कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना है। वैसे फिलहाल दो माह से अधिक का समय दिया गया है ताकि दो माह और आरोपी अपनी कमाई कर ले। उक्त मामले में अबतक जो प्रतिवेदन अधिकारियों ने उपलब्ध कराये है तथा जिसे सचिव ने अमान्य किया है उससे यह स्पष्ट है कि हमाम में सभी —-! बहरहाल फिलहाल गेंद डीएम के पाले में है तथा उनके निर्णय या प्रतिवेदन का इंतजार हर किसी को रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट