नवादा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रभात कुमार ज्योति को संसदीय बोर्ड के जिला मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि प्रभात कुमार ज्योति पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे संगठन मजबूत होगा।
नवनियुक्त प्रभात कुमार ज्योति ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
भईया जी की रिपोर्ट