नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के धीरौंध पंचायत के गोंदपुर गाँव में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट कि घटना हुई । दोनो पक्षों के द्वारा सिरदला थाना में आवेदन दी गई है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार पिता रामनंद चौधरी के बयान पर गांव के ही चांदो चौधरी, सीद्धेश्वर, चौधरी राजू चौधरी समेत दस आरोपित के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है।
एस आई नागेंद्र पासवान ने तत्काल राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पंचायत की मुखिया लखिनरायण गुप्ता, उप मुखिया संतोष कुमार सुमन ने प्रशासन से उचित कार्रवाई कर दोनों पक्षों के सिर्फ दोषी ब्यक्ति पर करवाई की गुहार लगायी हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की बरकरार है।
भईया जी की रिपोर्ट