बिहार समेत देशभर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली यानी 22वीं किस्त आज 13 मार्च को जारी होने वाली है। आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर होंगे और इस दौरान वे वहां से देशभर के किसानों के खातों में PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसके माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी। बता दें कि पीएम किसान योजना की किश्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। वहीं इस योजना के तहत आज बिहार के 73 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
PM किसान का स्टेटस ऐसे देखें
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- ‘Farmers Corner’ पर क्लिक करें।
- Beneficiary Status ऑप्शन चुनें।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
किसानों को सालाना 6,000 की मदद
इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम DBT मोड के ज़रिए तीन समान किश्तों—₹2,000-₹2,000 में दी जाती है। हालांकि बिहार के किसानों के लिए राज्य सरकार ने भी कर्पूरी योजना के तहत किसानों को सालाना 3 हजार रुपए देने की घोषणा की है। अब देखना है कि बिहार के किसानों को पीएम किसान की किश्त के साथ राज्य सरकार की कर्पूरी योजना की भी राशि भेजी जाती है या नहीं।
इस कारण रुक सकती है आपकी किस्त
- e-KYC अधूरी होना
- आधार से बैंक खाता लिंक न होना
- DBT (Direct Benefit Transfer) बंद होना
- भू-सत्यापन न होना
वहीं कई मामलों में नाम की स्पेलिंग, खाता नंबर, जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि जैसी छोटी गलतियों के कारण भी भुगतान रोक दिया जाता है। किसान PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिससे पता चल जाता है कि किस्त क्यों रुकी है। इनमें से कोई भी समस्या किस्त रोक सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इन सबको आसानी से ठीक किया जा सकता है।