By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

एसडीओ गरिमा लोहिया ने घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दिया भरोसा, वाणिज्यिक उपयोग पर रोक हेतु छापेमारी के निर्देश

Swatva
Last updated: March 13, 2026 11:22 am
By Swatva 46 Views
Share
4 Min Read
SHARE

बाढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गरिमा लोहिया ने घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के वाणिज्यिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश भी दिया है। एसडीओ गरिमा लोहिया ने बताया कि वर्तमान समय में घरेलू ईंधन की कमी को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच पेट्रोलियम एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसलिए आम उपभोक्ताओं को घबराने या गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

उपभोक्ताओं की सुविधा और गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है कि किसी भी घरेलू उपभोक्ता को अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग करने की अनुमति होगी। गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन या मोबाइल फोन के माध्यम से की जा सकती है, जिसके लिए गैस एजेंसियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। बुकिंग दर्ज होने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 06132-357527 एवं 06132-242327 हैं। इसके अतिरिक्त सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बाढ़ के मोबाइल नंबर 8789961655 पर भी पूर्वाह्न 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आम जनता के हित में घरेलू गैस वितरण प्रणाली को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं और अफवाहों व भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। वहीं दूसरी ओर एसडीओ गरिमा लोहिया के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत को देखते हुए आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बाढ़ नगर क्षेत्र तथा बख्तियारपुर क्षेत्र में कई रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के वाणिज्यिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए सघन जांच की गई।

- Advertisement -

छापेमारी दल में बाढ़ के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और बाढ़ थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। वहीं बख्तियारपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और बख्तियारपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी इस अभियान में शामिल रहे। इसके पूर्व एसडीओ गरिमा लोहिया के निर्देश पर सभी गैस एजेंसियों के प्रतिष्ठानों की भी जांच कराई गई थी। जांच के दौरान गोदामों में पर्याप्त संख्या में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध पाए गए। गैस एजेंसियों के प्रबंधकों ने भी गैस सिलेंडर की कमी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था की जा रही है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: एसडीओ गरिमा लोहिया, घरेलू रसोई गैस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैंगरेप, 10वीं, छात्रा, सारण, 5 दरिंदे, कुआं, फेंका
10वीं की छात्रा से 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर कुएं में जिंदा फेंका…तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
अपराध बिहारी समाज
सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन,शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
लेटेस्ट न्यूज़
RS, चुनाव, विधायक, वोट, वोटिंग ग्रुप, एक रात, पहले, NDA, सम्राट चौ.
RS चुनाव में कौन विधायक किसे देगा वोट…वोटिंग से ठीक पहले वाली रात बताएगा NDA
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
बिजली चोरी में छ: आरोपित के विरुद्ध 110554 रुपया का जुर्माना, एफ आई आर दर्ज
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैंगरेप, 10वीं, छात्रा, सारण, 5 दरिंदे, कुआं, फेंका
10वीं की छात्रा से 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर कुएं में जिंदा फेंका…तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
अपराध बिहारी समाज
सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन,शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
लेटेस्ट न्यूज़
RS, चुनाव, विधायक, वोट, वोटिंग ग्रुप, एक रात, पहले, NDA, सम्राट चौ.
RS चुनाव में कौन विधायक किसे देगा वोट…वोटिंग से ठीक पहले वाली रात बताएगा NDA
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
बिजली चोरी में छ: आरोपित के विरुद्ध 110554 रुपया का जुर्माना, एफ आई आर दर्ज
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गैंगरेप, 10वीं, छात्रा, सारण, 5 दरिंदे, कुआं, फेंका
अपराध

10वीं की छात्रा से 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर कुएं में जिंदा फेंका…तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

बिहार के सारण में 10वीं की एक छात्रा के साथ उसी के…

By Amit Dubey

बिजली चोरी में छ: आरोपित के विरुद्ध 110554 रुपया का जुर्माना, एफ आई आर दर्ज

नवादा : जिले के सिरदला विद्युत विभाग के जेई मो नसरुद्दीन अंसारी…

By Swatva
PM किसान, किश्त, 22वीं, बिहार, 73 लाख, किसान
बिहारी समाज

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार…PM किसान की 22वीं किश्त आज होगी जारी

बिहार समेत देशभर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

By Amit Dubey

गोंदपुर गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक गिरफ्तार

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के धीरौंध पंचायत के गोंदपुर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?