By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पटना में BMSICL के प्रोजेक्ट DGM के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक ‘माल’ बनाने का मामला

Amit Dubey
Last updated: March 12, 2026 1:17 pm
By Amit Dubey 222 Views
Share
3 Min Read
पटना, BMSICL, SVU, छापेमारी, DGM, प्रोजेक्ट, आय, अधिक 'माल'
SHARE

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस ​नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने राजधानी पटना में बड़ी छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के एक मामले SVU की टीम ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के DGM (प्रोजेक्ट) के पद पर तैनात पंकज कुमार के कई ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। पंकज कुमार पिछले करीब 11 साल से बिहार में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। आरोप है कि पंकज कुमार ने बिहार सरकार में एक लोक सेवक के रूप में अपनी 11 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सरकारी नौकरी में रहते हुए पंकज कुमार ने अपनी कमाई से कहीं ज़्यादा पैसा और प्रॉपर्टी बनाई और घोषित आय में उसे छिपाया। जांच में पता चला है कि उनके पास लगभग 96.46 लाख रुपये की ऐसी संपत्ति है जिसका उनके पास कोई कानूनी हिसाब—किताब नहीं है।

- Advertisement -

निगरानी की विशेष अदालत ने जारी किया वारंट

इस मामले में विशेष न्यायाधीश निगरानी अदालत पटना द्वारा तलाशी का वारंट जारी किया गया था। वारंट मिलने के बाद SVU की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार के पटना स्थित कार्यालय और उनके आवासीय परिसरों में एक साथ छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान SVU की टीम उनके दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेड में पंकज कुमार के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज जब्त किये गए हैं। कागजातोंं की जांच की जारी रही है और अनुमान है कि अवैध संपत्ति के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पंकज कुमार ने यह संपत्ति किन-किन तरीकों से अर्जित की और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्तियों की भी भूमिका है। साथ ही उनके बैंक लेनदेन और संपत्ति के स्रोत की भी जांच की जा रही है। फिलहाल SVU की टीम छापेमारी और दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है और पूरे मामले की गहन छानबीन चल रही है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत इस छापेमारी को एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

TAGGED: BMSICL, DGM, SVU, अधिक 'माल', आय, छापेमारी, पटना, प्रोजेक्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले के सभी पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान 
बिहारी समाज
कुर्था प्रखंड के वाली गांव में जिला पदाधिकारी ने नल जल योजना का किया निरीक्षण
बिहारी समाज
नगर परिषद अरवल के तत्वाधान में शोक सभा और आक्रोश मार्च का आयोजन
बिहारी समाज
अरविंद शर्मा को बिहार विधान परिषद उपचुनाव के उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष —भास्कर कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले के सभी पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान 
बिहारी समाज
कुर्था प्रखंड के वाली गांव में जिला पदाधिकारी ने नल जल योजना का किया निरीक्षण
बिहारी समाज
नगर परिषद अरवल के तत्वाधान में शोक सभा और आक्रोश मार्च का आयोजन
बिहारी समाज
अरविंद शर्मा को बिहार विधान परिषद उपचुनाव के उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष —भास्कर कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
तेजस्वी, रामधनी यादव, नितिन नवीन, तस्वीर, शेयर, NDA, सुशासन, हमला
अपराध

तेजस्वी ने रामधनी यादव संग नितिन नवीन की तस्वीर शेयर कर बोला NDA के सुशासन पर हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद…

By Amit Dubey
ईओ, हत्या, परिवार, 25 लाख, राजकीय सम्मान, दाह संस्कार, सीएम, सम्राट चौधरी
अपराध

दिवंगत ईओ के परिवार को 25 लाख, राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार…मुख्यमंत्री ने की घोषणा

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या को…

By Amit Dubey
रामधनी यादव, ढेर, खौफ, टेरर साम्राज्य, दहशत, सिर काट, पहुंचा थाना
अपराध

कौन था रामधनी यादव जिसे पुलिस ने आधी रात किया ढेर? सिर काटकर पहुंच गया था पुलिस स्टेशन

भागलपुर स्थित सुल्तानगंज नगर परिषद में हुए खूनी शूटआउट का मास्टरमाइंड और…

By Amit Dubey
पति, रामधनी यादव, सुल्तानगंज, मुठभेड़, मास्टरमाइंड, EO, हत्याकांड, ढेर, उपसभापति
अपराध

EO हत्याकांड के मास्टरमाइंड और नप उपसभापति के पति रामधनी यादव को पुलिस ने मार गिराया

सुल्तानगंज नगर परिषद में कल शाम हुए सनसनीखेज शूटआउट मामले में पुलिस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?