By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिहार में LPG किल्लत से अफरातफरी, एजेंसियों पर भारी भीड़..मंत्री ने जमाखोरों को चेताया

Amit Dubey
Last updated: March 11, 2026 2:00 pm
By Amit Dubey 44 Views
Share
4 Min Read
पटना, LPG, किल्लत, अफरातफरी, गैस एजेंसी, भारी भीड़, मंत्री, जमाखोर, चेतावनी, बिहार
SHARE

ईरान युद्ध का असर अब भारत के साथ ही बिहार में भी अपना रंग दिखाने लगा है। राजधानी पटना स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें और भारी भीड़ जुट गई है। राज्य में ईरान युद्ध के बाद पैदा हुए इस LPG संकट को लेकर जमाखोरी की आशंका को देखते हुए विभागीय मंत्री लेशी सिंह ने सख्त चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने भी पेट्रोलियम पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सभी जिलों के डीएम और एसपी को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए। इधर बिहार की खद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि उपभोक्ता वस्तुओं—रसोई गैस और पेट्रोल—डीजल की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

बिहार समेत पूरे भारत में ‘एस्मा’ लागू

मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि ईरान और इजराइल-अमेरिका संघर्ष के कारण उत्पन्न गैस और तेल संकट की आशंका के मद्देनजर केंद्र सरकार ने ‘एस्मा’ कानून देशभर में लागू कर दिया है। इसके तहत बिहार में भी सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कहा गया है कि इस पर काफी चौकस निगाह रखें। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में कमी आ सकती है। इससे राज्य में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और विक्रेताओं पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ सकती है, जिससे अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही कुछ असामाजिक तत्व जमाखोरी और कालाबाजारी कर सकते हैं। इसलिए संबंधित डीएम और एसपी इस पर कड़ी निगाह रखें और आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस पत्र में सभी डीएम और एसपी से कहा गया है कि अपने-अपने जिलों में गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और विक्रेताओं के आसपास सतत निगरानी रखी जाए। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस बल तैनात किया जाए। जमाखोरों और कालाबाजारियों पर विशेष नजर रखी जाए और नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करे और आवश्यकता पड़ने पर जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराए। इससे अफवाहें फैलने से बचा जा सकेगा और जनता में अनावश्यक घबराहट नहीं होगी। बताया गया कि यह निर्देश पूर्वानुमानित के तहत प्रशासनिक तैयारी का हिस्सा हैं। इस आदेश के आलोक में खबर है कि पुलिस ने सभी जिलों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास अतिरिक्त गश्त बढ़ा दिए हैं। साथ ही खुफिया विभाग को भी एक्टिव कर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

TAGGED: LPG, अफरातफरी, किल्लत, गैस एजेंसी, चेतावनी, जमाखोर, पटना, बिहार, भारी भीड़, मंत्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च

अरवल- यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन कोर्डिनेशन टीम अरवल की पटना में आयोजित…

By Swatva
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
बिहारी समाज

NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई

पटना : पटना के बहुचर्चित नीट छात्रा मामले के मुख्य आरोपी मनीष…

By Swatva
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
अपराध

फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक बहू की खौफनाक करतूत से हर…

By Amit Dubey

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम के ASI छत से गिरे, गंभीर रूप से घायल

बाढ़ (पटना) : पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र में बीती देर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?